cold return again, temprature down up to four digree
झांसी। कुछ दिन की राहत के बाद अब फिर से दो-तीन दिन लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की वजह से शीतलहर फिर लौट आई। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से दिन में अच्छी धूप खिली होने के बावजूद लोगों को ठंड महसूस होती रही।
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को यह छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान साफ होने की वजह से दिन में अच्छी धूप खिली थी मगर सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड महसूस होती रही। हवाओं की गति सात किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार तक लोगों को रात में सर्दी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। इसके बाद ठंड कम होने लगेगी। हालांकि, शुक्रवार से फिर ठंड पड़ने की संभावना है।
ये रह सकता तापमान
शनिवार 20 6
रविवार 22 8
सोमवार 26 13
मंगलवार 21 11
बुधवार 22 13
बृहस्पतिवार 22 14