फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शार्ट सर्किट से कॉफी मशीन में लगी आग, दुकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार स्थित पीले गिरजाघर के पास शनिवार दोपहर एक कॉफी सेंटर में अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख वहां अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई। आग से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


पीले गिरजाघर के पास नरेंद्र सिंह कॉफी शॉप चलाते हैं। दोपहर करीब दो बजे दुकान में काॅफी बनाते समय मशीन से अचानक धुआं उठने लगा। चंद मिनट में आग पूरे काउंटर में फैल गई। आग फैलता देख दुकान में भगदड़ मच गई। तब तक वहां रखे फर्नीचर को भी आग ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां आ गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे आग बुझाई जा सकी। सीएफओ राजकिशोर राय के मुताबिक, आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें