फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोचिंग हुईं सील, भविष्य को लेकर विद्यार्थी चिंतित

Fri, 26 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई संस्थानों ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई, घंटों कंप्यूटर पर बैठने को मजबूर विद्यार्थी
विज्ञापन

झांसी। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रहीं अवैध कोचिंग को लगातार जेडीए की ओर से सील किया जा रहा है। ऐसे में भविष्य को लेकर विद्यार्थी और उनके अभिभावक चिंतित हैं। कई संस्थानों ने कोर्स पूरा करने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी है। ऐसे में विद्यार्थियों को घंटों कंप्यूटर पर बैठना पड़ रहा है।

अभिभावक अमित अनुराग शर्मा का कहना है कि तीन से चार घंटे ऑनलाइन क्लासेस पढ़ने से उनके बेटे की आंखों में दर्द होने लगता है। जल्द ही प्रशासन को विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय लेना चाहिए। वहीं, विपिन कुशवाहा का कहना है कि उनका रिश्तेदार कोचिंग में पढ़कर आईआईटी की तैयारी कर रहा है। 87 हजार रुपये फीस भी जमा हो चुकी है। फीस तो ऑफलाइन क्लासेस के लिए दी थी। ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई का वह माहौल नहीं मिल पाता है। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



ये बोले विद्यार्थी
...................
कोचिंग संस्थान बंद होने से हमारी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में हर दिन अहम होता है। हमने ऑफलाइन पढ़ाई के लिए फीस जमा की थी लेकिन अब ऑनलाइन कक्षाओं में वही गुणवत्ता और शिक्षक से सीधा संवाद नहीं मिल पा रहा है। - रोहन।


जनवरी में प्रस्तावित जेईई मेन परीक्षा के मद्देनजर हमारी तैयारी का समय लगातार कम हो रहा है। ऑफलाइन कक्षाओं में मिलने वाला अनुशासन, प्रतिस्पर्धी माहौल और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ऑनलाइन माध्यम से संभव नहीं है। प्रशासन जल्द कोई दिशा-निर्देश जारी करे। - वैष्णवी शिवहरे।


स्कूल के साथ ही कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी साथ कर रहा हूं। कोचिंग बंद होने से दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। घर पर पढ़ाई और ऑनलाइन कक्षाओं में वह निरंतरता नहीं बन पाती है, जो ऑफलाइन कक्षाओं में मिलती है। जल्द समाधान निकाला जाए। - ध्रुव भारद्वाज।
विज्ञापन


लखनऊ में हुई आग की घटना से हम सभी छात्र दुखी हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो। छात्रों ने फीस दी है, ताकि नियमित कक्षाओं में पढ़ सकें। प्रशासन, कोचिंग संस्थान मिलकर ऐसा हल निकालें, जिससे शिक्षा भी बाधित न हो। - अंजुल यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें