उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा सरकार पर कई आरोप भी मढ़े।
योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले योजनाएं समाजवाद के नाम पर तो बनती थीं, लेकिन परिवारवाद हावी हो गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 150 कार्डियक वैन चलाकर एक साल में ही 78,000 जान बचाई हैं। पिछले 70 साल में यूपी में सिर्फ छह राजकीय मेडिकल कॉलेज थे, पिछले दो सालों में इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जाति, धर्म को नहीं बल्कि गरीबों, शोषितों को मद्देनजर रखते हुए काम करती है। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है, तो हम उसे चार गाय उपलब्ध करा देंगे। गोबर से धूपबत्ती बनाई जा सकती। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। बुंदेलखंड में बड़े उद्योग स्थापित होंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा।