फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया चिरगांव-गरौठा राजमार्ग का लोकार्पण

विज्ञापन
मुख्यमंत्री - फोटो : ???????????
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ से चिरगांव-गरौठा के बीच विस्तारित 49 किमी राजमार्ग का लोकार्पण किया। इस पर करीब 230 करोड़ की लागत आयी। लोकापर्ण के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेश का रास्ता सड़कों के जरिए खुलने की बात कही। मुख्यमंत्री आवास से उन्होंने पूरे प्रदेश में पीडब्ल्यूडी की ओर से 2250 करोड़ रुपए लागत की प्रस्तावित 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकताओें में है। हमीरपुर-राठ-गुरसराय-झांसी मार्ग से गरौठा एवं गुरसराय राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के जरिए जुड़ सकेगा। प्रथम पैकेज में 2.065 किलोमीटर से 78.85 किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है। इसी तरह द्वितीय पैकेज में 74.850 किलोमीटर से 118 किलोमीटर का डीपीआर बनाया जा चुका। इन दोनों भागों का निर्माण होने से एनएच-27 एवं एनएच-34 का सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे गरौठा, गुरसराय, चिरगांव आसानी से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को निवेश का रास्ता सरल करने वाला माध्यम बताया। कहा, गढ्ढा मुक्त सड़क मुहैया कराई गई है। प्रत्येक जिला एवं तहसील मुख्यालय को फोर लेन से जोड़ा गया। गांवों की कनेक्टीविटी बढ़ाई गई। इस दौरान झांसी एनआईसी कक्ष में विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें