फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह योजना पर चली बचत की कैंची

विज्ञापन
विवाह - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। कोविड-19 की जद में विभिन्न जनकल्याण योजनाएं भी आनी शुरू हो गईं। अब वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री विवाह योजना समेत दूसरे शादी विवाह अनुदान के बजट को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है हालांकि अफसर इस बार इनमें से अधिकांश योजनाओं के बजट के शून्य हो जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, अल्पसंख्यक समुदाय के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों को अनुदान, पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान, शारीरिक अक्षम के विवाह अनुदान, सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्ति के लिए अनुदान, अनुसूचित-अनूसूचित जनजाति की पुत्रियों को विवाह के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराती है। झांसी में सामूहिक विवाह समेत अन्य योजनाओं के लिए जरिए पिछले वर्ष 700 लाभार्थियों की मदद की थी। विवाह अनुदान के लिए वित्तीय वर्ष के आरंभ होते ही बड़ी संख्या में आवेदक समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों में चक्कर काटने लगते हैं लेकिन, इस बार सरकार ने इनके लिए जारी होने वाले बजट को ही रोक दिया। पहली तिमाही खत्म होने के बाद भी कोई बजट जारी नहीं हुआ जबकि तमाम लोग आवेदन लेकर विभागों तक पहुंच रहे हैं। वित्त विभाग के उपसचिव रामरतन की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक अब इन सभी अनुदानों के लिए वित्त विभाग की सहमति से ही बजट जारी किया जाएगा, तब तक के लिए इनमें से किसी के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की जाएगी। वहीं, उप निदेशक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आरडी यादव का कहना है अभी स्थानीय स्तर पर इस संबंध में पत्र नहीं आया। शासन के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें