फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड : एक महीने में 45 पायदान गिरी झांसी की रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में झांसी की रैंकिंग एक महीने में 45 पायदान गिर गई है। पिछले महीने दूसरे स्थान पर रहने वाले झांसी को अब 47वीं रैंकिंग प्राप्त हुई है। राजस्व वसूली में जनपद जहां 33वें तो विकास कार्यों में 61वें पायदान पर रहा है। रैंकिंग फिसलने के बाद शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई।



बताया गया कि रैंकिंग पिछड़ने में पंचायती राज विभाग और पीडब्ल्यूडी की काफी भूमिका है। पंचायती राज विभाग ने जहां 15वें वित्त आयोग और पांचवें राज्य वित्त आयोग में कम अंक हासिल किए, वहीं पीडब्ल्यूडी ने नई सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण में कम अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


डीएम मृदुल चौधरी ने इस पर नाराजगी जताई। विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने, योजनाओं की सही जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। नोडल विभाग पर्यटन की प्रगतिशील योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 और जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी आवेदन लंबित न रहे। बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद, संयुक्त मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम वरुण पांडेय, एडीएम योगेश कुमार, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, डीडीओ सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें