फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नवंबर को झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को झांसी आएंगे। वह यहां पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें डेढ़ हजार प्रबुद्धजनों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बाद योगी का झांसी में ये दूसरा दौरा होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी का झांसी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करके सीएम भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। इसके अलावा वह सरकारी योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। साथ ही औचक निरीक्षण करने की भी संभावना है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने सीएम के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि सम्मेलन को लेकर जगह तय की जा रही है। पैरामेडिकल कॉलेज में सम्मेलन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें