फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह ब्लॉकों के संकुल प्रभारियों ने सौंपे इस्तीफे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बायोमीट्रिक हाजिरी के विरोध में छह ब्लॉकों के कई संकुल प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफे दिए। मोंठ, बड़ागांव, चिरगांव, बामौर, गुरसराय व मऊरानीपुर के संकुल प्रभारियों ने इस्तीफा देते हुए बताया कि वह तीन सालों से इस पद पर कार्यरत हैं और विद्यालयों को निपुण बनाने में पूरी ताकत के साथ जुटे हैं। वह तय कार्यकाल से अधिक समय से शिक्षा संकुल के पद पर हैं, जो अब न्यायोचित नहीं है। शिक्षा संकुल के लिए मानदेय की व्यवस्था की गई थी, जिसे बंद कर दिया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन


दूसरे दिन ही ऑनलाइन उपस्थिति से बनाई दूरी
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के दौरान शनिवार को छह शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा दी थी। लेकिन, सोमवार को इन शिक्षकों ने अपने कदम वापस खींच लिए। सोमवार को महज एक विद्यालय में केवल सुबह की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें