झांसी। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को आसमान खुला है। धूप खिली होने से गर्मी का ग्राफ बढ़ गया है। अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में गर्मी का ग्राफ बढ़ सकता है। फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव बना हुआ है। नौपता के शुरूआती दो-तीन दिनों के बाद से आए मौसम में यह बदलाव रविवार तक जारी रहा। शाम को बारिश हुई और रात तक ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार से आसमान खुलने और गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान जताया था। हुआ भी वैसा ही। आसमान साफ रहने की वजह से धूप खिल गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पारा चढ़ेगा और 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी और उमस झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश भी हो सकती है। ये रह सकता है तापमान दिन अधिकतम पारा मंगलवार 39 बुधवार 41 बृहस्पतिवार 40 शुक्रवार 42 शनिवार 43