फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए व्यवस्थाएं होगी चकाचक

Sat, 07 Oct 2017 12:39 AM IST
jhansi
विज्ञापन
jhansi train - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को अब और बेहतर व्यवस्थाएं मिलेगी। प्रतिदिन उपयोग में लाई जाने वाली सुविधाओं को और दुरुस्त किया जाएगा। शुक्रवार को रेल प्रशासन और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के बीच हुई पीएनएम मीटिंग (स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक) में यह बात सीनियर डीसीएम विवेक कुमार सिंह ने कही। साथ की 395 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सूटकेस दिए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान सहमति बनी कि बुकिंग कर्मचारियों के लिए खाने के कमरे की अलग व्यवस्था, बुकिंग और आरक्षण कार्यालय में एसी 31 अक्तूबर तक चलेंगे, पहले चरण में 395 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सूटकेस देने पर सहमति बनी। साथ ही अफसरों को क्रूू लॉबी (कार्यालय) का वाटर कूलर को बदलने और कामर्शियल आरओ एएमसी के साथ लगवाने पर राजी किया गया। क्रू लॉबी के शौचालयों में नियमित सफाई, लॉबी के वेटिंग रूम के सोफे पर कवर, लोको इंस्पेक्टर के लिए स्टेशन पर अलग कमरा आवंटित करने पर भी सहमति बनी। साथ ही कर्मचारियों के लिए पे एंड यूज शौचालय कर्मचारियों के लिए निशुल्क रहेगा। यदि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों से शुल्क वसूली की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीआरएम एके मिश्रा के साथ जीएसटी फार्म भरने की प्रक्रिया रिव्यू कराने पर भी चर्चा की गई। दो दिन चली बैठक में मंडल के कर्मचारियों से जुड़ी 131 मदों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में संघ की तरफ से अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव वीजी गौतम व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें