फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला क्लास का किया बहिष्कार

Tue, 06 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परीक्षा पूर्ण होने के छह महीने बाद भी मार्कशीट नहीं मिलने से नाराज बीकेडी छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़कर कक्षाओं का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


विरोध कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि मार्कशीट नहीं जारी होने से उन्हें दूसरे कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका भविष्य खराब हो सकता है। इस बार परीक्षा तो समय से करा ली गई, लेकिन मार्कशीट जारी करने में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा ढिलाई बरती जा रही है।

बीयू अपने बनाए शैक्षणिक कैलेंडर का उल्लंघन कर रहा है। इस दौरान छात्र पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह साहू ने कहा कि जिन छात्रों ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर ली है, मार्कशीट नहीं होने पर वह अब वकालत करने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। इसी के विरोध में आज प्राचार्य कक्ष में ताला डालकर कॉलेज बंद करवाया गया है। यदि जल्द ही मार्कशीट जारी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अवधेश ताई, ममनून अहमद, अभिषेक यादव, मृदुल, शैलेश राय, सुमित वर्मा, अभिषेक पटेल, कामरान खान, तिलक परिहार, रोहित यादव, रानू व्यास, पुष्पेंद्र राजपूत, राजेंद्र यादव, दयाराम प्रजापति, निर्दोष खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में कार्यवाहक कुलसचिव पीएन प्रसाद ने बताया कि मार्कशीट छपाई का कार्य पूर्ण होने के बाद अब उसकी जांच चल रही है। एक सप्ताह में सभी महाविद्यालयों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें