फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वंदेभारत में यात्रियों के दो समूह में हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत में रविवार शाम यात्रियों के दो समूह में झड़प हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर दोनों समूहों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। यात्रियों ने बताया कि भीड़ के कारण विवाद हुआ था।
खजुराहो से चलकर हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत (22469) के सी-4 कोच में टीकमगढ़ से निजामुद्दीन के लिए यात्रियों का एक समूह सफर कर रहा था। ललितपुर स्टेशन पहुंचने पर 15 यात्रियों का दूसरा समूह हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए कोच में सवार हुआ। गाड़ी के ललितपुर स्टेशन से रवाना होते ही कोच में निकलने को लेकर विवाद होने लगा। दोनों तरफ के यात्रियों के आमने-सामने आने से मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सवा छह बजे ट्रेन झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर पहुंची। यहां जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों गुटों के यात्रियों से पूछताछ की। दोनों पक्षों ने बताया कि ट्रेन चलने पर आपस में झड़प हुई थी, लेकिन अब समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें