फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो पक्षों में मारपीट, चार पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। वेदनगर निवासी सुरेंद्र की पत्नी पूजा ने मोंठ थाने में शिकायत की, जिसके जरिये बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक अपने साथियों के साथ उसके घर के पास पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंचे पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी शिकायत देते हुए पूजा पक्ष पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। एसआई रजनीकांत ने बताया कि वेदनगर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें