बिजली निगम का सभी उपभोक्ताओं को सात जून तक बिल जारी करने का दावा बुधवार तक पूरा नहीं हो सका। 95,467 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं में से करीब 85 हजार को ही बिल मिल सके। करीब 30 फीसदी सामान्य बिजली मीटर के उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिले हैं।
मुख्य अभियंता केपी खान ने छह जून को दावा किया था कि सभी उपभोक्ताओं को सात जून को बिल जारी कर दिए जाएंगे। उपभोक्ता UPPCL Consumer App से बिल डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता UPPCL Smart App के जरिए बिल देख सकते हैं। वेबसाइट uppcl.org पर अकाउंट नंबर दर्ज कर बिल डाउनलोड और भुगतान कर सकते हैं। बिल या मीटर रीडिंग से संबंधित समस्या होने पर नजदीकी कार्यालय या टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 1.45 लाख उपभोक्ता में 95,467 स्मार्ट मीटर और शेष सामान्य मीटर उपभोक्ता हैं। सात जून को सिर्फ 35 हजार, आठ जून को 75 हजार और 10 जून को करीब 85 हजार उपभोक्ता को बिल जारी हुए। मुख्य अभियंता केपी खान का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से सभी उपभोक्ताओं को बिल जारी नहीं हो सके थे, जो बृहस्पतिवार तक हर हाल में जारी हो जाएंगे।
व्हाट्सएप चैटबॉट पर मिलेगा बिल व दर्ज होगी शिकायत भी
अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल-दो रविंद्र कुमार ने बताया उप्र. पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नं. 8010957826 जारी कर किया है। उपभोक्ता पंजीकृत फोन नंबर से मैसेज करके न सिर्फ अपना बिल प्राप्त कर सकते हैं बल्कि शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। चैटबॉट पंजीकृत फोन नंबर पर ही जानकारी देगा। ब्यूरो