फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आएगी सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह।अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद दौरे के दूसरे दिन जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के अधिकारियों ने जब उन्हें सीटी स्कैन मशीन काफी पुरानी हो जाने की जानकारी दी तो मंत्री ने पीपीपी मॉडल पर नई मशीन लगवाने का आश्वासन दिया। प्रभारी सीएमएस से कहा कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि नॉन कोविड मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बृहस्पतिवार को रेलवे अस्पताल, पैरामेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 सहित सामान्य मरीजों को उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि जिले में कोविड से होने वाली मृत्यु को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए डोर टू डोर सर्वे में असाध्य रोगों से पीड़ित मरीज चिह्नित किए गए हैं। उनकी प्राथमिकता से एंटीजन टेस्टिंग कराई जाए। यदि उनमें कोविड के सिस्टम पाए तो तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जाए, जिससे उन्हें बचाया जा सके। कहा कि कोविड पॉजिटिव केस और मृत्यु को किसी भी हाल में न छुपाएं। कहा कि नॉन कोविड मरीज यदि आता है और सीटी स्कैन या होमो डायलिसिस होनी है तो उसका उपचार जरूर हो। निरीक्षण में प्रभारी सीएमएस डॉ डीएस गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन से पहले रोज लगभग 2500 ओपीडी होती थी लेकिन अब 300 से 350 के बीच ओपीडी संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल की अनुमति यदि प्राप्त हो जाए तो ओपीडी बढ़ जाएगी। जिला अस्पताल में विषेशज्ञ चिकित्सकों की कमी की भी जानकारी उन्होंने दी। निरीक्षण में मंत्री ने लू कॉर्नर और ट्रू नेट मशीन को देखा और जानकारी प्राप्त की।
विधायक की मांग पर बढ़ा बेड
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों की डायलिसिस के लिए सिर्फ एक ही बेड है। ऐसे में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने लखनउ में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर बेड बढ़ाने की मांग की थी। अब मंत्री ने बेड बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें