फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंतपुरा में विकसित होगा नगर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वन विभाग द्वारा भगवंतपुरा में बीस हेक्टेयर क्षेत्रफल में नगर वन को विकसित किया जाएगा। जिस पर विभाग द्वारा 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलते ही विभागीय कर्मचारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण में फैले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधरोपण किया जाता है लेकिन शहर के लोगों को शुद्ध वायु के साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए वन विभाग द्वारा नगर वन बनाने की योजना को तैयार किया गया था। योजना का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। शासन द्वारा योजना को हरी झंडी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों द्वारा योजना को अमली जामा पहने के लिए शुरूआत कर दी गई है।
योजना के तहत भगवंतपुरा में बीस हेक्टेयर क्षेत्रफल में नगर वन को विकसित किया जाएगा। जिसमें हरियाली के लिए छायादार व फलदार पौधों को लगाया जाएगा। विभाग द्वारा पूरे इलाके की फैंसिंग की जाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंचों को स्थापित किया जाएगा। नगर वन में आधुनिक लाइटों को लगाकर रोशन किया जाएगा। लोगों को टहलने के लिए पाथ-वे भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि नगर वन विकसित करने के लिए योजना को तैयार कर शासन में भेजा गया था। शासन द्वारा स्वीकृति को प्रदान कर दिया गया है। जल्द ही कार्य को शुरू कर नगर वन को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें