फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर खुले, दर्शक आए, मगर नहीं देख सके फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते बंद चल रहे सिनेमाघर अनलॉक के तहत शुक्रवार को खुल गए। इस कई लोग फिल्म देखने पहुंचे, लेकिन फिल्मों का प्रसारण न होने से दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया जाता है कि सिनेमाघरों में फिल्म प्रसारण के लिए प्रशासन की अनुमति न मिलने से एक भी शो नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की शुरुआत के साथ ही सिनेमाघरों में ताले डल गए थे। एक जुलाई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी सिनेमाघर नहीं खोले गए थे। सरकार ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी है। महानगर में खिलौना और नटराज सिनेमाघर शुक्रवार से खुल गए। इस दौरान कई दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे। लेकिन यहां फिल्मों का प्रसारण न होने से उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। सिनेमाघर संचालकों के मुताबिक प्रशासन की ओर से फिल्म प्रसारण की अनुमति न मिलने से फिल्म नहीं दिखाई गई। बताया जाता है कि फिल्मों के प्रसारण के लिए प्रशासन को आवेदन किया गया था। लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। खिलौना टॉकीज के मैनेजर चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।
पार्क खोलने पर भी फैसला नहीं
महानगर के पार्कों को खोलने को लेकर अब तक फैसला नहीं हो सका है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने इसे लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि अफसर सोमवार से पार्कों को खोलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें