फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेल्समैन का थैला काटकर 35 हजार की सिगरेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन का थैला काटकर 35 हजार रुपये कीमत की सिगरेट चोरी कर ली। बदमाशों की यह करतूत घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर निवासी देवेंद्र प्रजापति गुटखा, बीड़ी और सिगरेट का सेल्समैन है। पुलिस को बताया कि शनिवार को रोजाना की तरह दुकानों पर सामान की बिक्री करने निकला था। परशुराम चौराहे पर एक दुकान के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और दुकानदार से सामान की सूची बनाने लगा। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने धारदार वस्तु से गाड़ी पर टंगा उसका थैला नीचे से काट दिया और उसमें रखे सिगरेट के पैकेट लेकर फरार हो गए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें