फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ने रोके पानी के टैंकरों के पहिये

विज्ञापन
tankar - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

महानगर के जलसंकट क्षेत्रों में टैंकर न चलने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। इन क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन आवेदन दे रहे हैं, जबकि जलसंस्थान के अधिकारी चुनाव बाद टैंकर चलाने के मूड में हैं। वहीं, हैंडपंपों के खराब होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
जलसंस्थान के अधिकारियों को गुमनावारा में रहने वाले प्रदीप सिंह चौहान कई बार प्रार्थना पत्र देकर टैंकर चलाने की मांग कर चुके हैं। उनके क्षेत्र के आसपास के हैंडपंप सूखने से लोग बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लेकिन टेंडर होेने बाद भी टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में 29 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पाइप लाइन न होने के कारण हर साल गर्मियों में भीषण जल संकट खड़ा हो जाता है। गर्मियों में इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती हैं। जल संस्थान के पास 36 टैंकर हैं। इसमें 30 टैंकरों से पानी को संकटग्रस्त क्षेत्रों पहुंचाया जाता है। चुनाव में टैंकरों की आवश्यकता के चलते अभी तक इनका संचालन शुरू नहीं किया गया है।

‘चुनाव में पड़ने वाली आवश्यकता के चलते टैंकरों का संचालन रोका गया है। अगर किसी क्षेत्र के लोगों को आवश्यकता है तो वह उनको सूचित कर सकते हैं। उन जगहों पर टैंकर भेज दिए जाएंगे।’
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।

इन क्षेत्रों में पहुंचाना है पानी
करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कालोनी सराय, सिलवटगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगनानगर, पाल कालोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, बौद्धनगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं होने के कारण गर्मियों में टैंकरों से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।

शिकायतों का इन नंबरों पर होगा समाधान  
जल संस्थान ने हैंडपंप, टैंकर और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड टंकी क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता अवर अभियंता अनिल कुमार (मो. 8808060038), सीपरी बाजार, मसीहागंज, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, खातीबाबा, खुशीपुरा, नरसिंह राव टौरिया टंकी क्षेत्र से जुडे़  अवर अभियंता फरहद खान (मो. 9450007570), तालपुरा, सागर गेट, बाहर बड़ागांव गेट, अंदर बड़ागांव गेट, कसाई मंडी क्षेत्र के उपभोक्ता अवर अभियंता जगत पाल गुप्ता (मो. 8114002498) व बाहर खंडेराव गेट, शहर क्षेत्र, बड़ा बाजार, बाहर दतिया गेट, अयोध्यापुरी के उपभोक्ता अवर अभियंता (मो. 8114002470) मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत का निस्तारण न होने पर अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह (मो. 6390260103) व महाप्रबंधक राजेश कुमार (मो. 8114039999) से संपर्क कर सकते हैं।      

सुधरी पाइप लाइन से रिस रहा पानी
- गली के लोग हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार मसीहागंज टंकी को भरने वाली फटी पाइप लाइन ठीक होने के बाद भी उसमें से पानी रिस रहा है। इससे कीमती पानी बर्बाद हो रहा है और आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।
सीपरी बाजार के जर्मनी अस्पताल के पास मसीहागंज में बने सीडब्लूआर (स्वच्छ जलाशय) को पहले माताटीला बांध से आने वाले पानी से भरा जाता है। इसके बाद सीडब्लूआर से मोटर पंपों के जरिये एसआईसी स्कूल के सामने पहाड़ी पर बनी टंकी को भरा जाता है। टंकी के जरिये संबंधित क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति की जाती है। टंकी को भरने वाली 18 इंची पाइप लाइन पहाड़ी की तरफ रहने वाले ठेकेदार बीपी शुक्ला के घर के बाहर पिछले एक महीने से लीक कर रही थी। लीकेज से पानी उनकी दीवारों के जरिये दूसरी तरफ खाली प्लाट की तरफ बह रहा था। बुधवार को पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी का बहाव ज्यादा तेज हो गया था। जल संस्थान ने पाइन लाइन को दुरुस्त कर दिया और जांच के लिए गड्ढा खुला रखा। सुधरी पाइप लाइन से अब पानी फिर से रिसने लगा है। सूचना पर शुक्रवार को जलसंस्थान के महाप्रबंधक राजेश यादव और अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने मौके पर जाकर पाइप लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि चुनाव बाद पाइप लाइन को दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा।  
विज्ञापन

 मालूम हो कि, इस पानी की टंकी से मसीहागंज, नालगंज, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, ब्रह्मनगर, साहनी कॉलोनी, नाथ की कोठी, मैला की टौरिया, कल्सी का बगीचा समेत आसपास क्षेत्र में रहने वाले दस हजार से अधिक परिवारों को पीने का पानी मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें