फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर सुनाया प्रभु यीशु के जन्म का संदेश

Tue, 19 Dec 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष्य में यलो चर्च से कैरोल्स पार्टी निकाली गई। प्रभु यीशु के जन्म के गीत पार्टी के सदस्यों ने घर-घर गाए। इस दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों को मिठाइयां व चाकलेट बांटी।
विज्ञापन

यलो चर्च से निकली कैरोल्स पार्टी ने रेलवे कालोनी, नगरा खातीबाबा, गरिया फाटक, आवास विकास, सरयू विहार, मिशन कंपाउंड में रहने वाले मसीही परिवारों के घरों में प्रभु यीशु के महिमा के गीत गाए और प्रभु यीशु के जन्म के गीत लोगों को सुनाए। इस दौरान कैरोल्स पार्टी के सदस्यों का घरों में जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर रेव्हरन जॉन एस स्टीफन, मनीष मसीह, काशीनाथ, सैमसन पॉल, अमांडा स्टीफन, स्टेफी राम आदि मौजूद रहे।  
इधर सीपी मिशन चर्च के रेव्हरन नवीन हैरीसन ने बताया कि 19 दिसंबर से कैरोल्स पार्टी चर्च से मसीही परिवारों के घरों में प्रभु यीशु के जन्म दिवस का संदेश सुनाने जाएगी। वहीं 22 दिसंबर को एमएलएम कालेज से मसीही समुदाय की ओर से झांकी जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन



यूरोपीय वास्तु शैली में बना है सिटी चर्च
यूरोपीय वास्तु कला शैली में बना है शहर का सिटी चर्च, जो आज भी सभी धर्मों के अनुयायियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। 1889 में चर्च का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में परमेश्वर की आराधना की गई। चर्च का भवन 1920 में बनकर तैयार हुआ। चर्च को भव्यता प्रदान करने के लिए इसमें बाहरी दीवारें प्लास्टर रहित बनायी गई है। ईटों को कुशलता से चूने से चिनाई की गई। भवन की छत भी मिट्टी के बने यूरोपीय टाइल्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें