फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा की दुकान में चोरों ने दिखाए हाथ

विज्ञापन
chori in jwelarry shop.
विज्ञापन
सराफा की दुकान में चोरों ने दिखाए हाथ
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद इलाके के वीरांगना नगर में सराफा की दुकान की शटर टेढ़ी कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर भाग निकले। सुबह शटर टूटी देख एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने जांच की।
थाना नवाबाद स्थित वीरांगना नगर के जेडीए कॉलोनी निवासी पवन सोनी की घर के पास ही पीएस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। मौका पाकर रात में चोर दुकान की शटर टेढ़ी कर अंदर रखी करीब पचास हजार रुपये की पुरानी चांदी चोरी कर भाग निकले। सुबह लोगों ने शटर टेढ़ी देख पवन सोनी को खबर दी। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ डॉ. अभिषेक कुमार राहुल भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वाएड भी बुलाया गया, लेकिन खास जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी। उधर, पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं, जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के भीतर नगर में चोरी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले बृहस्पतिवार रात थाना सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी अमित श्रीवास्तव के घर से भी चोर लाखों रुपये का माल ले उड़े थे। दोनों ही घटनाओं में शामिल चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें