झांसी। बृहस्पतिवार को राजकीय संग्रहालय में रुद्राणी एवं कल ग्राम एवं शोध संस्थान के द्वारा चितैरी कला की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोहित विनायक ने प्रतिभागियों को चितैरी कला के तहत सूर्य के चित्रण की विधि को बताया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा सुस्मिता मुखर्जी व राजकीय संग्रहालय की उपनिदेशक आशा पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेली काल को विस्तार किया जाएगा। भविष्य में ग्रामीण अंचलों व नगरीय विद्यालयों के साथ कार्यशाला को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति श्रीवास्तव ने किया। डॉ. उमा पाराशर ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीता गुप्ता, डॉ. नीलम सारंग, रिंकी श्रीवास्तव, दिव्या प्रजापति, कुंती हरिराम, कामिनी बघेल, प्रवीण सिंह, पवन प्रजापति, महेश प्रजापति, अर्चना ताम्रकार, नीरत, डॉ. सुनीता मौजूद रहीं।