फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बताएंगे ट्रैफिक नियम

Sun, 01 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यातायात माह दो नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को यातायात पुलिस कार्यालय में टीएसआई सुभाष यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरे माह चलने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को ब्ल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन में माह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त के राम मोहन राव करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे द्वारा की जाएगी। बताया कि तीन नवंबर को इलाइट चौराहा से वाहन रैली निकलेगी। चार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में यातायात जागरूकता रैली, सात को कृष्णा पब्लिक स्कूल खैलार में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आठ को कोतवाली मऊरानीपुर में यातायात जागरूकता गोष्ठी, 14 को कुलदीप सरस्वती इंटर कालेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 17 को लेडीरोज दयाल मेमोरियल इंटर कालेज में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 20 को चंद्र शेखर आजाद इंजीनियरिंग कालेज, 23 को पुलिस मॉडर्न स्कूल व 24 को लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज में जागरूकता गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर को दुर्गा कान्वेंट स्कूल राजीव नगर नगरा में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 27 को सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में यातायात जागरूकता गोष्ठी, 28 को इलाइट चौराहा पर यातायात जागरूकता हस्ताक्षर अभियान और 30 नवंबर को बिपिन बिहारी महाविद्यालय में यातायात जागरूकता गोष्ठी एवं समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें