झांसी। अमर उजाला के झांसी में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शीयरवुड कॉलेज में ‘बारिश’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शीयरवुड कॉलेज में अमर उजाला ने झांसी में बारिश विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें कक्षा सात की कार्तिका ने बारिश में खेतों का नजारा कागज पर दिखाया। वहीं, कोमल कुमारी ने बरसात में आसमान के नजारों को कागज पर उकेरा। अनन्या ने बरसात में प्रकृति की खूबसूरती दिखाई। अंशिका सोनी ने बरसात का मोहक दृश्य उकेरा। प्रतियोगिता में नीलकमल, शुभि सेनी, गजेंद्र सिंह, मानसी वर्मा, निकिता शाक्या, मेघा शाक्या, सिद्धार्थ शर्मा, अंश श्रीवास्तव, आराध्या यादव, युवराज सिंह, आदित्य यादव आदि ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्कूल के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।