गरौठा। कंपोजिट विद्यालय राजापुर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए। यह आयोजन विद्यालय में कार्यरत नवाचारी शिक्षक मोहनलाल सुमन के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि हवाई हमले जैसी स्थितियों में कैसे बिना घबराए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना चाहिए, जैसे कि मेज के नीचे छिपना, दीवार के सहारे झुकना या खुले मैदान में सावधानीपूर्वक रुकना। जैसे ही सायरन बजा, विद्यार्थियों ने अनुशासन और सजगता का परिचय देते हुए इन सभी उपायों को सफलतापूर्वक लागू किया। इस मॉक ड्रिल ने बच्चों को न केवल शारीरिक रूप से सुरक्षित रहने के तरीके सिखाए, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बनाया। बच्चों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि संकट की घड़ी में डरना नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेना ही सच्ची सुरक्षा है। इस मौके पर शिक्षिका ज्योति सेवनियां, शिक्षक अरविंद्र कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद