फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम बदलते ही डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में रोजाना भर्ती हो रहे 14-15 बच्चे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश शुरू होते ही बच्चे तेजी से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में रोजाना 14 से 15 बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया ने बताया कि संक्रमित पानी, भोजन आदि की वजह से बारिश के मौसम में डायरिया पैर पसारता है। एक सप्ताह से हो रही बारिश से डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या काफी बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले 14-15 बच्चों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बारिश के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0- ये हैं डायरिया के लक्षण
लगातार तीन से ज्यादा बार दस्त होना, बुखार आना, मचली-उल्टी होना, पेट के निचले भाग में दर्द होना

0- ऐसे कर सकते हैं पहचान
सुस्त होना, आंख सूखी व सिकुड़ी दिखना, मुंह व जीभ का सूखना

0- ऐसे कर सकते हैं बचाव
शुद्ध पानी पिएं, भोजन करने से पहले हाथ धोएं, ताजा भोजन करें, साफ बर्तन में ही भोजन करें

0- वर्जन
बारिश के मौसम में संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं, जिसमें डायरिया भी शामिल है। बच्चे जल्दी से इसके शिकार होते हैं। मेडिकल कॉलेज में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रोजाना 14-15 बच्चों को चिंताजनक हालत में भर्ती करना पड़ रहा है।
डाॅ. ओम शंकर चौरसिया, विभागाध्यक्ष, बाल रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें