फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद कर लाए गए थे किशोर

Sat, 17 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। टहरौली के लौड़ी गांव से मुक्त कराए गए किशोरों को खरीद कर लाया गया था। जबरन उनसे काम कराया जाता था। मजदूरी मांगने पर उनकी पिटाई की जाती थी। यह खुलासा एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने किया। इस मामले में टहरौली थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि विजय उर्फ छोटू यादव (17) पुत्र सत्यनारायण, रामू पुत्र बलीराम कोल (17), पंडित पुत्र परदेसी कोल (15), अनिल पुत्र सुग्रीव कोल (15), विजय पुत्र रामा (15), राकेश पुत्र विश्वनाथ (16), शिवकुमार पुत्र कमलेश कोल (15), संदीप गिरी पुत्र ध्रुवनाथ गिरी (15) व रविंद्र पुत्र ईश्वरी निवासीगण गांव करकोली थाना करमा जिला सोनभद्र को करीब डेढ़ माह पूर्व सोनभद्र के गांव चौपन का देवनारायण महाराष्ट्र में काम दिलाने के बहाने घर से लेकर गया था।

वह महाराष्ट्र जाने की बजाए तमिलनाडु पहुंचा, जहां सभी किशोरों को श्रीशक्ति नामक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। मानव तस्कर श्रीशक्ति ने कि शोरों से जबरदस्ती करीब 20 बोरिंग करवाईं। अधिक काम से मना करने पर मुत्थू नामक व्यक्ति ने किशोरों को बेरहमी से पीटा। पिछले दिनों मऊरानीपुर निवासी महेश कुमार गुप्ता ने श्रीशक्ति से सभी किशोरों को अपने यहां बुलाया। करीब 10 दिन पूर्व मुत्थू किशारों को लेकर टहरौली आ गया।
विज्ञापन


यहां किशोरों से बोरिंग कराई जा रही थी।
बृहस्पतिवार को मजदूरी मांगने पर मुत्थू व महेश कुमार गुप्ता ने किशोरों की पिटाई की। कि शारों की चीख-पुकार सुनकर गांव लौड़ी के प्रधानपति राजेश कुमार उर्फ राजू अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरों को मुक्त कराते हुए टहरौली पुलिस को सूचना दी। इस दौरान महेश कुमार गुप्ता व मुत्थू भाग निकले।

एसएसपी ने बताया कि सेलम तमिलनाडु निवासी श्रीशक्ति व मुत्थू, चौपन सोनभद्र के देवनारायण और मऊरानीपुर के महेश कुुमार गुप्ता के खिलाफ मानव तस्करी और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें