फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के गम में पुत्र ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
child sucide in mothers death
विज्ञापन
झांसी। मां के निधन से दुखी एक पुत्र ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना महोबा जिले की है।
विज्ञापन

जिला औरैया के थाना बिधूना निवासी वीनू किन्नर (35) वर्तमान में महोबा के बेलाताल में अकेले रहता था। एक साल पहले मां उर्मिला का निधन हो गया था। जिसके बाद से वह सदमे में रहने लगा। पिता जयनारायण ने भी उसको समझाया, लेकिन वह गम में ही रहने लगा। 13 दिसंबर की सुबह वीनू ने घर पर ही जहर खा लिया। जिसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद घर पहुंचे एक साथी ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान वीनू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें