कुएं में गिरकर बालक की मौत
झांसी। बुधवार को थाना बड़ागांव इलाके में कुएं में गिरकर तीन वर्षीय बालक आयुष की मौत हो गई। उनाव बालाजी के गुर्जरा निवासी सुरेंद्र गिरी अपने पुत्र आयुष के साथ रिश्तेदार के यहां आए थे। यहां से सुबह वापस लौटते समय गोरामछिया के पास बाइक खड़ी कर वे लघुशंका करने लगेे। अचानक आयुष बाइक से उतरकर सड़क किनारे बने कुएं में गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
झांसी। बुधवार सुबह भगवंतपुरा के पास गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
थाना प्रेमनगर के प्रतापपुरा निवासी रामबाबू बबेले (65) बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर छतरपुर जाने को निकले। अभी वे भगवंतपुरा के पास पहुंचे थे, तभी बीच सड़क खड़ी गाय से टक्कर लगने के बाद वह गिरकर घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।