फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची पैदा हुई तो सड़क पर फेंक दी, कुत्ते नोंचकर खा गए आधा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी में एक बार फिर ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची पैदा होने के बाद परिजन उसे वीरांगना नगर में फेंक गए। बच्ची के शव को कुत्तों ने जगह-जगह नोंच लिया। उसका आधा पैर भी कुत्ते खा गए। लोगों ने शव को कुत्ते के मुंह से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सवा दस बजे वीरांगना नगर में एक कुत्ता मुंह में दबाकर नवजात के शव को ले जा रहा था। बच्ची के शरीर पर कपड़ा नहीं था। यह देखकर लोगों ने कुत्ते को भगाया। उसके मुंह से बच्ची का शव छुड़ाया। नवजात के पूरे शरीर पर कुत्तों के नोंचने के जख्म थे। उसका चेहरा भी पहचानने लायक नहीं बचा था। बाएं पैर का आधा हिस्सा तो कुत्ते चबा ही गए थे। साथ ही एक पंजा भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शव से दुर्गंध आ रही थी, इसलिए माना जा रहा है कि नवजात का जन्म एक-दो दिन पहले हुआ होगा। स्थानीय निवासी हरेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोगों ने बताया कि बच्ची को रुई में लपेटकर परिजनों ने फेंका होगा, क्योंकि उसके शरीर पर रुई का कुछ हिस्सा लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात शव होने के चलते तीन दिन बाद पोस्टमार्टम हो पाएगा।
विज्ञापन

शव नहीं भ्रूण था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। - राधेश्याम राय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें