फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के दौर में मीडिया की भूमिका सकारात्मक: योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस की इस आपदा के दौर में मीडिया सकारात्मक भूमिका अदा कर रही है। इससे निपटने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है और मीडिया लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। यह बात उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सरकारी पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश में तीन मार्च को इस बीमारी का पहला मामला सामने आया था। तब हमारे पर एक भी टेस्टिंग लैब नहीं थी। वर्तमान में प्रदेश में दस लैब काम कर रही है। बाहर सौ से पंद्रह सौ नमूने रोजाना जांचे जा रहे हैं। जरूरतमंद तबके की मदद के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख सत्तर हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। इसके जरिये हर वर्ग तक मदद पहुंचाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें