फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई छपाक

विज्ञापन
टॉकीज के बाहर तैनात पुलिस बल 3
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महानगर के खिलौना टॉकीज में विवादित मूवी छपाक रिलीज हुई। रिलीज होने से पहले विवादों में रही मूवी को लेकर दर्शकों में उत्साह नहीं रहा। पहले दिन 112 दर्शक ही मूवी देखने पहुंचे। सभी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के किरदार की सराहना की।
विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मूवी छपाक शुक्रवार को रिलीज होकर पर्दे पर आई। रिलीज होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया था। जिसको लेकर संगठनों ने मूवी न चलने की चेतावनी भी दी थी। कई शहरों में भी विवाद होने के बाद संचालक सहमे थे। शुक्रवार सुबह मूवी शुरू होने से पहले खिलौना टॉकीज में पुलिस बल तैनात किया गया। नवाबाद पुलिस के साथ पीएसी बल की भी तैनाती की गई। विवाद के चलते दर्शकों ने भी दूरी बनाए रखी। पहले शो में मात्र 13 ही टिकट बिके। टॉकीज में चार शो के दौरान 112 लोगों ने ही मूवी देखी। ऑनलाइन टिकटों की भी बिक्री नहीं हुई। हालांकि, मूवी देखकर निकले दर्शकों ने तारीफ की। दिल को छू जाने वाली मूवी बताई। साथ ही, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के किरदार को भी जमकर सराहा।
डर के मारे नहीं लगाए पोस्टर
मूवी रिलीज होने से एक दिन पहले टॉकीज में मूवी के पोस्टर लगने थे। लेकिन विवाद के चलते संचालक ने पोस्टर नहीं लगाए। अन्य फिल्मों के पोस्टर जरूर लगे रहे। मूवी देखने आए दर्शकों को भारी चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश मिला। मूवी की एडवांस बुकिंग से भी दर्शक दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन

यह समाज को मेसेज देने वाली मूवी है। जो समाज के बारे में बहुत कुछ दिखाती है। दीपिका ने मूवी में दमदार अभिनय किया है। फिल्म देखने के बाद उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है।
मेक्स, दर्शक
ऐसी मूवी समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन

रवि, दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें