फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई जा रहा प्रेमी युगल पकड़ा

Sat, 28 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिजनों की रजामंदी न होने पर घर से भागकर चेन्नई शादी करने जा रहा एक प्रेमी युगल को आरपीएफ ने राप्ती सागर ट्रेन से पकड़ लिया। देर रात दोनों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन


गोंडा के कंधपुर निवासी श्याम बिहारी मिश्रा दिल्ली में ढाबा चलाते हैं। उनका बेटा युधिष्ठिर दिल्ली में ही इंटर में पढ़ता है। वह अयोध्या के तुलसी नगर में रहने वाली रिश्तेदार युवती से प्रेम करता है। युवती बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा है और उसके पिता जम्मू में महंत (संत) हैं।

दोनों के परिजन उनके प्रेम संबंध के खिलाफ हैं। इस कारण दोनों ने चेन्नई जाकर शादी करने का निर्णय लिया। चेन्नई में युवक का एक मित्र रहता है। गुरुवार को दोनों घर से भागकर राप्ती सागर एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहे थे। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने झांसी आरपीएफ को मैसेज कराया।
विज्ञापन


ट्रेन के झांसी आने पर कोचों को चेक किया गया तो प्रेमी युगल उपनिरीक्षक एके गोस्वामी को एक कोच के दरवाजे पर बैठे मिल गए। उनके मिलने की जानकारी परिजनों को दी गई। वहीं, युवती की मानें तो युवक का दो साल पहले विवाह हो चुका है। मगर गौना नहीं हुआ है। वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता है। वह सिर्फ उससे ही शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें