फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मर्ज की जांच मुफ्त

Sun, 27 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में खुली एसआरएल पैथालॉजी लैब में हर मर्ज की जांच मुफ्त है। लैब में करीब 150 प्रकार की जांच होती हैं, जिसमें आधुनिक जांचें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों ही जिला अस्पताल में एसआरएल पैथालॉजी लैब खुली है। सरकार और प्राइवेट कंपनी के अनुबंध से खुली इस लैब में मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा और गुड़गांव भेजे जाते हैं। जांच रिपोर्ट आने में एक से तीन दिन का समय लग जाता है।

लैब खुलने के पूर्व कई जांचों के लिए मरीजों को जनपद से बाहर जैसे दिल्ली, ग्वालियर, कानपुर आदि जाना पड़ता था। अब लैब के जरिए आधुनिक जांचों की सुविधा जनपद में ही मरीजों को उपलब्ध हो गई है। अधिकांश संख्या में मरीजों की भीड़ अस्पताल पहुंचकर रोजाना इन सुविधाओं का लाभ ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होती हैं जांचें
1:क्लीनिकल पैथालॉजी: इसके अंतर्गत ह्यूमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, यूरिन आदि।
2:हेमाटोलॉजी: ब्लड से संबंधित जांचें, खून का रिसाव न रुकना, ब्लड कैंसर, खून की कमी आदि।
3:साइटोमेट्री: बोन मैरो की जांच होती है। जहां से खून बनता है।
4:न्यूट्रीशनल मार्कर्स: तत्वों जैसे विटामिन, मिनिरल आदि की कमी जानने के लिए जांच होती है।
5:हिस्टोपैथालॉजी मार्कर्स: यदि ऑपरेशन के दौरान कोई टुकड़ा जैसे गॉल ब्लैडर निकला हो उसकी जांच।
6:साइटोलॉजी: जननांग रोग से कैंसर से संबंधित जांचें हो जाती हैं।
7:साइटोजेनेटिक्स: अनुवांशिक बीमारियों की भी सुविधा उपलब्ध है।
8:बायोकेमिस्ट्री: ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, किडनी, लिवर फंक्शन के टेस्ट होते हैं।
9:हार्मोंस: हार्मोंस की कमी व अधिकता से संबंधित जांच भी होती है।
10:माइक्रोबायलॉजी एंड सिरोलॉजी: कोई इंफेक्शन या कीटाणु का पता लगाने से संबंधित जांचें।
11:टॉर्च: प्रेगनेंसी के दौरान इंफेक्शन होने की जांचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें