फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में सोमवार को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमीशन के नाम पर ठगी करते पकड़े गए 16 लोगों ?
विज्ञापन
एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को डीआईजी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गिरोह सोलह लोगों से एक करोड़ साठ लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपियों के पास से रुपये, पंद्रह मोबाइल, बैंक की चेक बुक समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
डीआईजी सुभाष सिंह बघेल व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि 8 सितंबर 2018 को मथुरा निवासी वीरी सिंह ने अपने पुत्र वीर विष्णु कुमार सिंह और कर्नाटक के गांधीनगर बेल्लारी स्थित पालो रोड के श्रीनगर कॉलोनी निवार्सी ईश्वरा रेड्डी ने झांसी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में सरकारी कोटे से प्रवेश कराने के नाम पर ठगी किए जाने की नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईजी ने पूरे मामले का खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांज के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि पांच लोगों का गिरोह यह काम कर रहा है। पुलिस ने मेडिकल बाईपास से थाना मऊरानीपुर के नई बस्ती स्थित अलाव मैदान के पास निवासी करन सिंह, ललितपुर के मसौराकला निवासी दीपक सिंह, भूपेंद्र प्रजापति, जिला छतरपुर के लवकुश नगर रोड चंदला निवासी मानस त्रिवेदी और महोबा के कोतवाली स्थित गांधीनगर निवासी हृदेश कुमार को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए पांच आरोपी गैंग बनाकर लोगोें को कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करते थे। पांचों ने बताया कि अब तक सोलह लोगों से एक करोड़ साठ लाख रुपये ठग चुके हैं। आरोपियों के पास से 37,600 रुपये, 15 मोबाइल, बैंक की चेक बुक व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें