फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से सीएचसी को मिलेगा पुरस्कार 

Wed, 18 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शासन से सीएचसी को मिलेगा पुरस्कार  - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मऊरानीपुर। प्रदेश सरकार की कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पुरस्कार मिलने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल योजना के तहत प्रदेश भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिसमें अव्वल आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को सरकार पंद्रह लाख रुपये देकर प्रोत्साहित करेगी। सोमवार को स्थानीय सीएचसी का टीम ने मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। इसमें सीएचसी को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


शासन स्तर से आई दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया है। इससे पूर्व हुए परीक्षण के आधार पर टीम ने 70  प्रतिशत से अधिक अंक दिए हैं। इसके आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाले अस्पताल को शासन पंद्रह लाख व द्वितीय स्थान पाने वाले अस्पताल को दस लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 70  प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले अस्पतालों को शासन सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये देगा। 

मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आगरा पवन कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक जालौन की दो सदस्यीय टीम ने सोलह व सत्रह जनवरी को योजना के अंतर्गत निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल द्वारा किये गये स्वास्थ्य कार्यों, साफ-सफाई, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं, कर्मचारियों की कार्यशैली आदि बिंदुओं का ख्याल रखा गया। टीम ने प्रत्येक बिंदु पर लोगों के विचार जाने। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य अस्पतालों में व्यवस्थाएं बेहतर करना है। पुरस्कार के माध्यम से अस्पतालों के प्रभारियों में अव्वल रहने की चाहत बढे़ग्री। बता दें कि इसी योजना के अंतर्गत 15 नवंबर व 23 दिसंबर को आई टीमों ने शुरुआती निरीक्षण किया था। इसके बाद सोमवार व मंगलवार को फाइनल निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


शासन स्तर से आई टीम ने मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहां से जनवरी के अंत तक रिजल्ट आएगा। इसके बाद ही पुरस्कार मिलने की जानकारी हो पाएगी। 
विज्ञापन

डॉ. रामनरेश राजपूत, अधीक्षक - उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें