फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटक हुई धूप और हुआ लू का अहसास

Wed, 18 Apr 2018 02:01 AM IST
amarujala
विज्ञापन
sun, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने से मंगलवार को चटक धूप रही। 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं जताई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तक जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग ने मौजूदा सप्ताह से पारे का ग्राफ 40 पार होने की संभावना जताई थी। हुआ भी ऐसा ही।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी का ग्राफ तेजी से बढ़ गया। धूप इतनी चटक रही कि घरों से बाहर निकलने वाले पसीने-पसीने हो गए। ऊपर से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से गर्म हवाएं चलीं, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों, पैदल चलने वालों का हाल बेहाल रहा। घरों, कार्यालयों, दुकानों आदि के अंदर भी काफी उमस रही। आम दिनों के मुकाबले मंगलवार को सड़कों, बाजारों में लोगों की भीड़ भी कम रही। शाम तक अपेक्षाकृत कम लोग खरीददारी के लिए बाजारों में निकले। अब मौसम विभाग ने ऐसी ही तपिश भरी गर्मी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें