फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नकलविहीन परीक्षा और पेपर आउट होने से बचाना बीयू के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध कॉलेजों की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू हो रही हैं। बीयू के सामने इस बार नकलविहीन परीक्षा कराना ही नहीं, बल्कि पेपर आउट होने से बचाना भी बड़ी चुनौती है। पिछले तीन साल में दो बार बीयू का पेपर आउट हो चुका है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को लेकर शासन का साफ निर्देश था कि किसी भी विवादित कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। साथ ही 17 बिंदुओं के निर्देश भी जारी किए गए थे। इसको मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षाओं के लिए 209 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। कुछ समय पहले लखनऊ में हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बीयू अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। ऐसे में नकलविहीन परीक्षा कराना तो चुनौती है ही। साथ ही पेपर आउट होने से बचाना भी बीयू प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
पिछले साल छह अप्रैल को बीयू का बीएससी द्वितीय वर्ष का भौतिक विज्ञान द्वितीय का पेपर आउट हो गया था। जांच में सामने आया कि श्रीराम कॉलेज बंगरा से पेपर आउट हुआ था। इसके बाद कॉलेज को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया। इससे पहले 16 मार्च 2020 को झांसी में बीएससी प्रथम वर्ष केमिस्ट्री द्वितीय का पेपर एक दिन पहले खुल गया था। तत्कालीन कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन के पास किसी व्यक्ति ने फोन करके पेपर आउट होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया था कि हाथ से लिखा हुआ प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबूत के तौर पर कुलपति की ईमेल पर भी पेपर भेजा गया था। इसमें दूसरी पाली का पेपर शुरू हुआ तो उसका मिलान किया गया। दोनों प्रश्नपत्र सशब्द एक जैसे पाए गए थे। इसके बाद बीयू प्रशासन ने परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा निरस्त कर दी। साथ ही परीक्षा केंद्र को भी डिबार कर दिया गया।

इस बार 28 मार्च से नहीं शुरू हुई परीक्षा
बीयू प्रशासन ने पिछली बार 28 मार्च से परीक्षा शुरू कराई थीं और पेपर आउट हो गया था। सूत्रों ने बताया कि बीयू अधिकारी इस तिथि को एक साल बाद भी नहीं भूल पाए हैं। इसीलिए परीक्षा 29 मार्च से परीक्षा शुरू कराई जा रही है।

परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है। इस बार भी बुंदेलखंड में नकल विहीन परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों को स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्रश्नपत्र खोलने के निर्देश दिए हैं। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें