फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपाल और श्यामसुंदर के बीच टिकट का संग्राम

Thu, 28 Mar 2019 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news, jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में टिकट का संग्राम आखिरी दौर में पहुंच गया है। पैनल में अब सिर्फ दो नाम सांसद चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह  बचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन में झांसी - ललितपुर संसदीय सीट सपा के खाते में गई है। ये फैसला होने के साथ ही समाजवादी पार्टी में दावेदार सक्रिय हो गए थे। पार्टी के लगभग सभी क्षेत्रीय दिग्गज नेता टिकट मांग रहे थे। पिछले एक पखवाड़े से ज्यादातर दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। टिकट को लेकर खूब माथापच्ची हुई। बैठक दर बैठक का दौर जारी रहा। अब ये संग्राम आखिरी दौर में पहुंच गया है। फाइनल राउंड में राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य श्यामसुंदर सिंह यादव के नाम बचे हैं।

जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि आखिरी चक्र में उक्त दो नाम ही बचे हैं, जिन पर विचार मंथन का दौर जारी है। संभावना है कि बृहस्पतिवार को इनमें से किसी एक नाम मुहर लग जाएगी। प्रत्याशी कोई भी हो समाजवादी पार्टी के सभी लोग पार्टी के निर्णय के साथ हैं। चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें