फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 13 और 14 को बारिश के आसार, 20 फरवरी तक रात में रहेगी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी का मौसम एक बार फिर पलटी मार सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 और 14 फरवरी को झांसी में बारिश के आसार हैं। 20 फरवरी तक रात में गलन जारी रहेगी। दिन में जरूर धूप खिली होने से ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हाल फिलहाल सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली होने की वजह से अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि 1.8 डिग्री कम है। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर झांसी के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाएं 13 और 14 फरवरी को झांसी में बारिश करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि रात में गलन आगे भी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। 20 फरवरी के बाद तापमान में इजाफा होने की उम्मीद है। तभी लोगों को रात की ठंड से आराम मिल सकेगा।
विज्ञापन


आगे ये रह सकता है पारा
................................
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 24 11
मंगलवार 24 12
बुधवार 23 11
बृहस्पतिवार 24 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें