फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में दस लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। महज आठ दिन केे भीतर दस लाख से अधिक का जुर्माना पुलिस विभाग ने वसूला है। जहां तीन हजार से ज्यादा पुलिस ने चालान काटे तो वहीं छह सौै से अधिक वाहन सीज किए गए। चेकिंग में महिलाओं व युवतियों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन

महानगर के सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सख्ती से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान हेलमेेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालक निशाने पर हैं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर सीओ यातायात संग्राम सिंह व सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार चेकिंग की कमान संभाले हुए हैं। आठ दिन के भीतर जिले की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दस लाख रुपये से अधिक वसूलकर तीन हजार से अधिक चालान किए हैं। चौराहों पर महिलाओं के चालान काटने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है जिनकी वजह से बिना हेलमेट महिलाओं व युवतियों के भी धड़ाधड़ चालान किए जा रहे हैं।
बीस पुलिसकर्मियोें के भी काटे चालान
सोमवार को वृहद स्तर पर चलाए गए चेकिंग अभियान मेें पुलिसकर्मियोें को भी नहीं बख्श गया। रविवार को डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने गोष्ठी मेें सख्ती के साथ बिना हेलमेट पहने पुलिसकर्मियों के चालान करने के निर्र्देश दिए थे। सोमवार को सड़कों पर इसका असर देखने को मिला। इलाइट चौैराहा, खंडेराव गेट पर पुलिसकर्मियों के चालान काट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें