फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के नाम से की ठगी, अब बदमाश दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले एक युवक से बीस लाख रुपये ठग लिए गए। अब बदमाश मुकदमा वापस लेने को लेकर उसे धमका रहे। भुक्तभोगी की मां ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी प्रभा खरे निवासी खातीबाबा ने शिकायती पत्र देकर एसएसपी को बताया कि दो वर्ष पहले खुद को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बताकर भूपेंद्र चौधरी निवासी मथुरा ने उसके पुत्र अंकित 20 लाख रुपये हड़प लिए थे। भूपेंद्र ने अंकित की नौकरी एफसीआई में लगवाने का भरोसा दिलाया था। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया, जब वह एफसीआई कार्यालय पहुंचा तब उसे फर्जीवाड़े के बारे में मालूम चला। इसके बाद 23 सितंबर 2019 को नौ लोगों के खिलाफ उसे धोखाधड़ी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन, अब उस मामले में नामजद दूसरे आरोपी मुकदमा वापस लेने को लेकर दबाव बना रहे हैं। भुक्तभोगी का कहना है कि अब उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें