फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीडीओ ने की व्यवस्था, गायब हो जाएंगे गोशाला में गड़बड़ी करने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद के गो आश्रय स्थलों की अब सघन निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी निगरानी विकास भवन में कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे ग्राम पंचायतों को लगाने होंगे। जनवरी माह में सभी आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।

जनपद में 272 गो आश्रय स्थल हैं, जिनमें 45 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित है। आए दिन गो आश्रय स्थलों में अव्यवस्थाएं व्याप्त होने के मामले सामने आते रहतेे हैं। इससे छुटकारे के लिए अब सभी गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक आश्रय स्थल पर एक कैमरा लगाया जाएगा, जो चारों ओर घूमता रहेगा। इसे ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा, जहां से आश्रय स्थल का कोना-कोना पर नजर रखी जा सके। यह कैमरे सोलर पैनल से संचालित होंगे। कैमरों से मिलने वाले फुटेज की निगरानी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां से चौबीसों घंटे आश्रय स्थलों की निगरानी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें