फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगी रेलवे क्रॉसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे अब क्रॉसिंगों को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस करने जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी। रेलवे क्रॉसिंग पर कैमरे लगने के बाद फाटक बंद होने के दौरान नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही डीआरएम कार्यालय के कुछ विभागों में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे लगातार पहल कर रहा है। पहले स्टेशन, डिपो समेत तमाम कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। अब रेलवे क्रॉसिंगों पर भी कैमरे लगाने की तैयारी हो रही है। दरअसल, अक्सर क्रॉसिंगों पर फाटक बंद होने के दौरान लोग नियमों को तोड़कर गेट पार करते हैं। इस दौरान असावधानी के चलते कई बार हादसे हो जाते हैं। रेलवे ने अब क्रॉसिंग पर नजर रखने के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। झांसी मंडल की क्रॉसिंगों को चिह्नित किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दरअसल, कार्यालय के प्रमुख विभागों में पहले कैमरे लगे हुए हैं। अब रेलवे छोटे कार्यालयों में भी कैमरे लगाने जा रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग पर नजर रखने में काफी हद तक मदद मिलेगी।
पंजाब मेल में छूटा महिला का पर्स, आरपीएफ ने दिलाया
झांसी। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल में महिला का पर्स छूट गया। जिसे आरपीएफ दतिया स्टेशन से बरामद कर महिला को दिया।
जानकारी के मुताबिक नासिक महाराष्ट्र निवासी संतोष कुमार ने झांसी स्टेशन पर आरपीएफ को सूचना दी कि उनकी पत्नी का 02137 पंजाब मेल के बी 2 कोच की 65 नंबर बर्थ पर पर्स रह गया है। जिसमें छह हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी कागज हैं। शिकायत पर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत ने दतिया चौकी पर सूचना दी। दतिया में ट्रेन से महिला यात्री का छूटा हुआ पर्स बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें