फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के पांच रेलवे स्टेशन होंगे तीसरी आंख की नजर में

विज्ञापन
CCTV camera in five station
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ ने पांच और स्टेशनों जिनमें बांदा, मुरैना, ललितपुर, महोबा और चित्रकूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। अभी झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों की गिनती संवेदनशील स्थानों में होती है। इस कारण रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा को लेकर बेहद संजीदा होती जा रही हैं। हर छोटे-बड़े स्टेशन पर सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां सूचना तंत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं।
झांसी व ग्वालियर स्टेशन को कैमरों की जद में लेने के बाद अब मंडल के बांदा, मुरैना, ललितपुर, महोबा और चित्रकूट स्टेशन पर कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों के अंदर व बाहर उच्च क्षमता के कैमरे लगाए जा रहे हैं। आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि जल्द ही डबरा, दतिया, खजुराहो, मानिकपुर, अतर्रा, उरई व बबीना स्टेशन पर भी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें