फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश जारी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Sun, 24 May 2020 03:26 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

शनिवार को एक व्यक्ति ने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक धार्मिक संदेश वायरल कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। संदेश देखकर लोग सोशल मीडिया पर ही टिप्पणी करने लगे। मामला साइबर सेल पर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। एसपी राहुल मिठास ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन व ईद को देखते हुए साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर निगहबानी शुरू कर दी है। शनिवार को फेसबुक पर एक व्यक्ति ने धार्मिक संदेश पोस्ट कर दिया। संदेश पोस्ट आते ही प्रतिक्रियाएं चालू हो गईं। इसी बीच पोस्ट को वाट्सएप ग्रुप पर भी डालकर कार्रवाई की मांग की जाने लगी।

मामले को साइबर सेल ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि साइबर सेल आईडी का पता लगा रही हैै। नाम व अन्य जानकारियां हासिल कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें