दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने शुक्रवार को चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंवड़ा चुंगी पर एक कार सवार युवक के पास से 15 लाख की नकद राशि बरामद की गई। वहीं, गोराघाट चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी ली, जिससे 21.19 लाख की नकद राशि बरामद हुई। वाहन स्वामी से राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद