फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बैंक के सामने व्यापारी की गाड़ी से उड़ाए लाखों रुपये, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Sat, 05 Jun 2021 12:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

व्यापारी की गाड़ी से मिनटों में उड़ाए ढाई लाख रुपये। एसबीआई मुख्य शाखा के सामने सरेआम दिया घटना को अंजाम। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शुक्रवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने खड़ी व्यापारी की बाइक की डिक्की में से एक बदमाश ने ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। सरेआम चंद मिनटों में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


इतवारी गंज निवासी व्यापारी वसीम चौहान शुक्रवार की दोपहर ध्यानचंद स्टेडियम के सामने एसबीआई की मुख्य शाखा में गए हुए थे। बैंक में उन्हें चेक जमा करना था। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। अपना काम निपटाकर जब वे बाहर आए तो उन्हें गाड़ी की डिक्की का लॉक खुला मिला। 

शक होने पर उन्होंने डिक्की खोली तो उनके होश उड़ गए। डिक्की के अंदर रखे ढाई लाख रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें सामने आया कि व्यापारी के गाड़ी खड़ी करने के बाद बैंक की ओर बढ़ते ही सड़क के दूसरी ओर खड़ा एक 21-22 साल का युवक उनकी गाड़ी की ओर आया था। 
विज्ञापन


व्यापारी के बैंक में दाखिल होते ही युवक ने डिक्की का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम उड़ा दी। बदमाश ने चंद मिनटों में ही घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। सड़क के दूसरी ओर बाइक सवार उसका एक साथी खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक अपने साथ की बाइक पर सवार होकर भाग गया। 

पुरानी तहसील से हुई थी रेकी 
घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने व्यापारी की पूरी रेकी की थी। व्यापारी ने शुक्रवार को ही पुरानी तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर एक महिला को एक प्लाट की रजिस्ट्री की थी, जिसके एवज में उसे ढाई लाख रुपये नकद व बाकी रकम चेक के जरिये मिली थी। इसी चेक को जमा करने व्यापारी एसबीआई की मुख्य शाखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें