फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आगरा पैसेंजर ट्रेन में बैग से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगरा से झांसी के लिए पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे दंपती के बैग से चोर ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। झांसी स्टेशन पहुंचने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। इसकी सूचना जीआरपी थाने में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगरा स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी रतनलाल ने बताया कि वह ट्रेन क्रमांक 11901 आगरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ यात्रा कर रहे थे। उनकी पत्नी ऊपर की बर्थ पर बैठी थी। चोर ने बैग को बगल से काटकर उसमें रखा सवा तोले का सोने का हार, अन्य गहने और ढाई हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। जब ट्रेन ग्वालियर से रवाना हुई तब सुशीला देवी को चोरी होने का अहसास हुआ। झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर दंपती ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें